नाचते समय धक्का लगने के विवाद पर युवक की हत्या
यवतमाल जिले के विरगव्हाण की घटना

नेर/ दि.15– रैली में धक्का लगने के कारण पर से उपजे विवाद में 15 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार की रात 9 बजे के दौरान यवतमाल जिले के नेर तहसील में आनेवाले वीरगव्हाण ग्राम में घटित हुई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. मृतक युवक का नाम विक्की हरीश ढोले (15) हैं.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती निमित्त निकली रैली में नाचते समय धक्का लगने के कारण पर से विक्की और महमान के रूप में आए युवक के बीच विवाद हो गया. इस विवाद का रूपांतर मारपीट में हुआ. उसी समय विक्की पर चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे नेर के शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया. ऐसी जानकारी विरगव्हाण के पुलिस पाटिल योगेश राउत ने दी. जानकारी मिलते ही नेर के थानेदार अनिल बेहरानी का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं.





