ऐन समय पर परीक्षा केन्द्र बदलने से संभ्रम

विद्यार्थियों ने जताया निषेध

दर्यापुर/दि.15- तहसील अंतर्गत दारापुर के विक्रमशिला तंत्र निकेतन द्बारा ऐन समय पर परीक्षा केन्द्र बदलने की वजह से संभ्रम निर्माण हुआ है. जिसमें मनविसे व विद्यार्थियों ने निषेध जताया.
दादासाहब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट द्बारा संचालित विक्रमशिला तंत्र निकेतन में पिछले कई दिनों से प्रैक्टीकल लैब तथा प्रसाधनगृह व पानी की संपूर्ण व्यवस्था बंद कर दी गई थीे व प्रवेशद्बार पर सुरक्षा रक्षक को तैनात कर विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था. ऐन समय पर एमएसबीटी ने प्राचार्य को परीक्षा केंद्र रद्द करने का पत्र दिया. परंतु अपने ही विद्यालय में परीक्षा केन्द्र रखकर परीक्षा ली जाए, ऐसा पत्र व्यवहार एमएसबीटी ने विद्यालय से किया था. फिर भी प्राचार्य ने एमएसबीटी को पुन: पत्र लिखकर कहा कि हम परीक्षा ले नहीं सकते. हमारा सेंटर रद्द किया जाए. ऐन समय पर विद्यार्थियों के प्रैक्टीकल भी नहीं हुए और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पडा.
व्यववस्थापन समिति और शालेय स्टाफ के अंतर्गत विवाद के चलते विद्यार्थियों का नुकसान देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना दर्यापुर से विद्यार्थियों ने न्याय दिए जाने के लिए संपर्क किया और मनविसे के तहसील अध्यक्ष प्रथमेश राउत ने तहसील अध्यक्ष मनोज तायडे को साथ लेकर पार्टी के नेता अमित राजसाहेब ठाकरे, संतोष गांगुर्डे, महासचिव एड. स्नेहल आदरकर के मार्गदर्शन में महाविाद्यालय में विद्यार्थियों के साथ आंदोलन छेडा. प्राचार्य डी.टी. इंगोले ने मनसे पदाधिकारियों को आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन वापस लिया गया.

 

Back to top button