भाजपा सरकार ने मुस्लिम समाज को सभी योजनाओं का लाभ दिया

सलीम घानीवाले ने कहा

दर्यापुर/दि.15– केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने देश तथा राज्य के मुस्लिम समाज को सरकारी योजनाओं का पूरा- पूरा लाभ दिया है. कांग्रेस तथा कुछ कथित सेक्युलरवादी लोग हम मुस्लिम बिरादरी को बहकाने मेें माहीर है. जो कहते है कि भाजपा सरकार के राज में हमारे साथ भेदभाव हो रहा है. मैं पूछता हूं कि बताए किस सरकारी योजनाओं से सामान्य मुस्लिम समाज वंचित रहा है ? इस सवाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सलीमभाई घानीवाले ने अकोला जिले के मुस्लिम बहुल पंचगवान ग्राम के मुस्लिम बंधुओं के सामने अपनी बात रखी.
सलीम भाई घानेवाले ने आगे कहा कि महिलाओं के वैवाहिक जीवन को सुरक्षित करना हो, मुस्लिम बालिकाओं को शिक्षा में मदद करनी हो, गरीब तबके के मुस्लिम परिवारों को मुफ्त राशन देना, राज्य में लाडली बहन योजना द्बारा मुस्लिम गरीब महिलाओं को सरकारी सहायता का लाभ, उज्वला गैस योजना का लाभ, गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा समाज के धर्मक्षेत्र जैसे मस्जिद, ईदगाह, दरगाह परिसर का विकास हो. इसमें भी भाजपा सरकार ने भेदभाव नहीं किया.
उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अभी हाल ही में स्थानिक चुनावों में मेरी मुस्लिम बहनें भाजपा का झंडा लेकर मैदान में उतर गई. यही क्रांति है. एक मां को सबसे ज्यादा अपने बच्चे व परिवार की फिक्र रहती है. हम वादा करते है, मोदीजी का फरमान है. हमारी आनेवाली पीढी सुशिक्षित बने. पढे- लिखे इसके लिए हम हर गांव में हमारे बच्चों को सुकुन से पढाई करने एक अभ्यासिका बनायेंगे. जिसमें टेबल,कुर्सी, पंखे, लाइट, आदि का इंतजाम किया जायेगा. हम भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता आपसे गुजारिश करते है कि आप केवल सच्चाई का साथ दें, अफवाहों पर ध्यान न दें. भाजपा से जुडे, पार्टी का हिस्सा बने. पार्टी में आप सभी मुस्लिम भाई बहनों का सम्मान होगा. यह आपसे वादा है.े इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विदर्भ प्रांताध्यक्ष रमजान भाई अंसारी ने सभी मुस्लिम समाज बंधुओं की समस्याओं को सुना और आगे संबंध बनाए रखने की समाज बंधुओं से अपील की. इस समय गोकुल पाटिल भडांगे उपस्थित थे.

 

Back to top button