पान मटेरियल की दुकान में 2.5 लाख रुपए की चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.8 – कोतवाली थाना क्षेत्र के रेल्वे स्टेशन चौक स्थित पान मटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर शातीर चोर ने 65 हजार नकद समेत कुल 2 लाख 5 हजार रुपए का माल चुरा लिया.
जानकारी के मुताबिक रामपुरी कैम्प निवासी संतोष मघलदास मोटवानी (54) नामक व्यवसायी की अमरावती रेल्वे स्टेशन चौक पर संतोष केंद्र नामक पान मटेरियल की दुकान है. हर दिन की तरह 6 अक्टूबर को वे रात को 10 बजे ताला लगाकर घर चले गये थे. दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें दुकान के ताले टूटे हुए नजर आये. काउंटर में से 65 हजार रुपए नकद और सिगारेट का 1 लाख 40 हजार रुपए का माल समेत कुल 2 लाख 5 हजार रुपए का माल गायब था. बाद में चोरी होने का पता चलते ही संतोष मोटवानी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत मिलते ही पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर वहां का जायजा किया. सीसीटीवी फूटेज खंगालकर पुलिस सेंधमारों की तलाश कर रही है. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





