कक्षा 12वीं में अमरावती के तीन कॉलेज के तीन विद्यार्थियों की बाजी

वाणिज्य में सिद्धांत बत्रा, विज्ञान में यशश्री राजा और कला में श्रीदा जोग प्रथम

* 96-96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये
अमरावती/दि.2 – महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 12 वीं के परीक्षाफल पश्चात सफल छात्र-छात्राएं अगले पडाव के बारे में सक्रिय हो गये हैं. उसी प्रकार दोपहर को प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार वाणिज्य में सिद्धांत बत्रा, विज्ञान में यशश्री राजा और कला संकाय में श्रीदा जोग ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय के छात्र सिद्धांत राकेश बत्रा ने 96.17 प्रतिशत मार्क हासिल किये. उसी प्रकार बियाणी महाविद्यालय की यशश्री सुरेशभाई राजा ने विज्ञान संकाय में 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यशश्री ने बताया कि, उसे सॉफ्टवेअर इंजिनीयर बनना है. कला संकाय में शासकीय ज्ञान विज्ञान संस्था की श्रीया जोग ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम रहने का मान पाया है.
* श्रवण देशमुख देते अनुशासन को महत्व
श्रवण देशमुख ने अमरावती मंडल से चर्चा में कहा कि, छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व उन्हें माता-पिता सुनील और कीर्ति देशमुख ने समझाया है. वे अनुशासित रहकर अपनी स्टडी पर ध्यान देते. उन्होंने फिजिक्स के लिए घर में, रसायनशास्त्र के लिए ठाकरे और गणित के लिए मालधुरे सर से कोचिंग ली. श्रवण ने कहा कि, वह संस्थान की बजाय व्यक्तिगत कोचिंग को बेहतर मानता है. इसीलिए उसने उपरोक्त अध्यापकों की विषय के अनुसार व्यक्तिगत कोचिंग ली. श्रवण ने जेईई मेन उत्तीर्ण कर जेईई एडवान्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है. उसी क्रिकेट में रुचि है. सॉफ्टवेअर इंजिनीयर बनने अच्छे संस्थान में प्रवेश के लिए उसने सीओईटी पर लक्ष्य केंद्रीत किया है. यह टेस्ट शीघ्र होने वाला है. जिसमें उत्तीर्ण होने पर तकनीकी संस्थानों में प्रवेश सुलभ होता है.
* बिजनेस वुमन बनना है श्रीदा जोग को
आर्ट्स संकाय में जिले में टॉपर श्रीदा शैलेश जोग ने बिजनेस वुमन बनने का इरादा व्यक्त किया है. वह नियमित पढाई को श्रेष्ठ मानती है. अमरावती की शासकीय ज्ञान विज्ञान संस्था की छात्रा श्रीदा ने कला संकाय से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया. उसका लक्ष्य बीबीए और एमबीए कर बिजनेस करना है. उनके माता-पिता शैलेश और शर्वरी जोग आर्थिक सलाहकार होने के साथ अपना कारोबार भी करते हैं. कृष्णार्पण कालोनी के रहने वाले जोग परिवार में श्रीदा की दादी प्रमोदिनी, चाचा गोविंद, चाची रुपाली, बडी बहन श्रीया और भाई शार्दुल एवं बहन क्षिति है.बडी बहन श्रीया फाइनल ईयर की छात्रा है. श्रीदा ने अमरावती मंडल से बातचीत में बताया कि, उसे सदैव बिजनेस आकर्षित करते रहे हैं. इसलिए उसने बिजनेस वुमन बनने का मानस किया है. इसलिए वह भरपूर परिश्रम करने तैयार है. बल्कि अभी भी कक्षा 12 वीं में उसने विषयों की व्यक्तिगत कोचिंग लेने के साथ ही सेल्फ स्टडी पर बल दिया था. उसने संस्कृत तपस्वी मैडम और गणित हेतु हेरे सर की कोचिंग ली. श्रीदा को खेलों में भी रुचि है. विशेष कर वह गोल्फ और स्क्वॉश खेलती है. अमरावती में विमानतल के पास गोल्फ कोर्ट बना है. जहां श्रीदा प्रैक्टीस करती है. स्क्वॉश की प्रैक्टीस वह अकोली में बडगुजर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रैक्टीस करती है. श्रीदा सफल उद्यमी बनकर अमरावती का नाम बडा करने की इच्छा रखती है. कक्षा 10 वीं में भी उसने अच्छे अंक प्राप्त किये थे.

Back to top button