60 हजार के मोबाइल हैंडसेट रिकवर

चांदूर रेल्वे पुलिस की बडी कार्रवाई

अमरावती /दि.2- चांदूर रेल्वे थानांतर्गत अपराध रोकने विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने ग्राम तरोडा के रहने वाले आरोपी रोहन चंदन पवार (19) को डिटेन कर पूछताछ की, तो आरोपी ने मोबाइल हैंडसेट चोरी की बात कबूल की. उससे पहले ओपो कंपनी का 18 हजार का हैंडसेट जब्त किया गया. फिर तीन अन्य मोबाइल रिकवर किये गये. जिनकी कीमत 60 हजार से अधिक बतायी गई है. यह यशस्वी कार्रवाई थानेदार के मार्गदर्शन में उपनि रोहित कुदले, कांस्टेबल शुभम और कुमार बनकर ने की.

Back to top button