अपने ग्राम बेलोरा में बच्चू कडू का गर्मजोशी से स्वागत

चांदूर बाजार/दि.2- चार बार विधानसभा के सदस्य रहने के साथ जन-जन के काम करने वाले शिवसेना नेता ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू का विधान परिषद नॉमीनेशन पश्चात पैतृक ग्राम बेलोरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण स्वागत किया. वहीं उनकी पत्नी प्रा. नयना कडू ने आरती उतारकर उनकी अगवानी की. बच्चू कडू के ग्राम में भी कडी धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जोशीली रैली निकालकर, पटाखे फोडकर आनंद व्यक्त किया. संपूर्ण परिसर बच्चू भाउ आगे बढो के नारों से गुंजायमान हो गया था. कार्यकर्ताओं ने उन्हें कांधे पर उठाया और जमकर गुलाल उछाला गया.

Back to top button