केवल दो हजार रुपए तक व्यवहार टैक्स फ्री
मोबाइल बैंकिंग को तगडा झटका

* वित्तीय कंपनियां लगा सकती है बडे व्यवहार पर टैक्स
* व्यापार जगत भडका
अमरावती /दि.15- सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर निजी बैंक और वित्त कंपनियों द्वारा दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाने की छूट दे दी. जिससे व्यापार जगत को बडा झटका माना जा रहा है. बढते यूपीआई व्यवहार के बीच शासकीय कदम को अधिकांश व्यापारियों ने अनचाहा कदम बताया है. इससे यूपीआई व्यवहार से लोग विमुख होने का दावा भी किया जा रहा है. बल्कि समस्त व्यापारिक लेन-देन के प्रभावित होने का भी दावा जानकार कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि, सरकार ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर टैक्स लगाने की छूट दी है. तथापि थोडा संभ्रम बैंक खाते से किए गए व्यवहार को लेकर बना है. व्यापारी वर्ग का कहना है कि, महंगाई के इस दौर में मात्र दो हजार रुपए तक यूपीआई भुगतान को टैक्स फ्री रखना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि, सामान्य परिवार का मासिक किराणा बिल तीन हजार से अधिक होता है. ऐसे में केवल दो हजार रुपए की लिमिट रखना कहां तक उचित है?





