साई साधराम साहेबजी को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
बजाज धर्मशाला में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

अमरावती/दि.26– सिंधी समाज के पूज्य संत हजूरी रुप साई साधराम साहिबजी के परमधाम गमन पर रविवार 24 मई को कृष्णा नगर स्थित बजाज धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक आयोजित इस सभा में बडी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर साई साधराम साहिब जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा में वक्ताओं ने कहा कि, साई साधराम साहेब जी ने अपने वचनों, दिव्य मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज को आध्यात्मिक उर्जा प्रदान की. उनका स्नेह, सेवा और मानवता का संदेश सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित रहेगा. इस अवसर पर शोकाकुल वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर संत स्वरुप साई साधराम साहिबजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.
सभा में डॉ. गिरधारीलाल बजाज, डॉ. संतोष नवलानी, डॉ. इंदरलाल गेमनानी, हरीश जगमलानी, पुरुषोत्तम बजाज, प्रकाशलाल पुरस्वानी, बशकराम साराणी, डेटाराम हरवानी, जियलदास सिरवानी, राजू दुर्गाई, राम धामेचा, प्रताप सोमनानी, जवाहरलाल टावरानी, बंटी पारवानी, विजय दलवानी, राजू राजदेव, श्रीचंद फुलवानी, आशीष लुल्ला, ईश्वर धामेचा, गुलाब धामेचा, विक्की जगमलानी, मनोहर धामेचा, दीपक धामेचा, प्रेम धामेचा, विजय देवानी, योगेश खियानी, सागर रुपेजा, चंचलानी, राजकुमार चैनानी, रामेशलाल पंजाबी, श्रवणलाल झामनानी, सुरेश धामेचा, गणेशलाल उदासी, रामचंद्र संभवानी, राजकुमार आयलानी, संतोष सबलानी, विनोद नानवानी, मनोज पुरस्वानी, रामेशलाल देवानी, रामेशलाल पुरस्वानी, आनंद उदासी, मोरंदमल बुधवानी, सुरेशलाल देवानी, सच्चानंद मंगलानी, महेश मनसुखानी, अमर लुल्ला, महेश पारवानी, मनोहर पोपटानी, मयूर मोटवानी, नारायण गोदवानी, कुमार गोदवानी, जगदीश गोदवानी, शंकरलाल बत्रा, राजेश किंगर, इंद्र कुमार लुल्ला, सुरेश गंगवानी, शरद पुंशी, गिरीश अरोरा, आकाश केवलरामनी, प्रकाश रामखयानी, तुलसी सेतिया, महेश मूलचंदानी, धर्मपाल नानकानी, नारायण खत्री, आसनदास हेमवानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाजबंधुओं ने साई साधराम साहिब जी के बताए सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया.





