बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत

पति-पत्नी गंभीर घायल, रिम्स अस्पताल में उपचार जारी

* कुर्‍हा थाना क्षेत्र के वीरगव्हाण से मार्डी मार्ग की घटना
अमरावती/दि.17  गाडगे नगर परिसर के पनाश लाइन निवासी धीरज तायड़े अपनी पत्नी पूनम तायड़े और तीन वर्षीय बेटी अभिज्ञा तायड़े के साथ मोटरसाइकिल से आज सुबह करीब 11 से 11.30 बजे के बीच मार्डी रोड से कुर्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मार्डी और वीरगव्हाण के बीच सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. मृतकों के नाम वर्धा जिले के आर्वी तहसील के राजापुर गांव निवासी वंश सतीश मुले (23) और अमरावती के गाडगे नगर निवासी अभिज्ञा धीरज तायडे (3) है. घायलों के नाम धीरज तायडे और उनकी पत्नी पूनम तायडे है.
जानकारी के मुताबिक कुर्‍हा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में कुर्‍हा से अमरावती की तरफ जा रही दुपहिया क्रमांक एमएच-32/एबी-8978 और अमरावती से आर्वी की तरफ जा रही बुलेट मोटर साइकिल के बीच मार्डी से वीरगव्हाण के दौरान रविवार को सुबह 11.30 बजे के दौरान जोरदार भिडंत हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, कुर्‍हा से अमरावती की तरफ आने वाली दुपहिया पर सवार आर्वी तहसील के राजापुर ग्राम निवासी वंश सतीश मुले नामक युवक और बुलेट पर सवार गाडगे नगर के धीरज तायडे नामक युवक की 3 वर्षीय बेटी अभिज्ञा तायडे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि धीरज तायडे और उसकी पत्नी पूनम तायडे गंभीर रुप से घायल हो गये. धीरज तायडे यह होमगार्ड के रुप में कार्यरत रहने की जानकारी है. वह बुलेट पर अपने परिवार के साथ बाहरगांव जा रहा था, तब बीच रास्ते में यह दुर्घटना हुई. घटना की जानकारी मिलते ही कुर्‍हा के थानेदार अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. घायल दम्पति को अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती किया. घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाये गये. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड हो गई थी. आमने-सामने हुई इस भीषण दुर्घटना में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.

Back to top button