विश्वभारती पब्लिक स्कूल में व्ही. ऑलम्पिया क्रीडा स्पर्धा
विद्यार्थियों ने लिया उत्स्फूर्त सहभाग

अमरावती/दि.23- स्थानीय मार्डी रोड स्थित विश्वभारती पब्लिक स्कूल में बुधवार 22 जुलाई को व्ही. ऑलम्पिया क्रीडा स्पर्धा का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथि श्रीमती नरसम्मा कला-वाणिज्य, विज्ञान महाविद्यालय के प्रो. डॉ. नीलेश गलांडे, मयूरी ठाणेकर के हस्ते मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पित कर व दीप प्रज्वलन एवं ऑलम्पिक ज्योत प्रज्वलित कर की गई.
इस अवसर पर कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने मासपिटी व्यायाम का प्रदर्शन किया एवं कक्षा 3 से कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने चेस खेल में उत्स्फूर्त सहभाग लिया. अतिथियों के हस्ते खेलों का शुभारंभ किया गया. इस समय शाला के संचालक डॉ. अश्विनकुमार वाजपेयी, पर्यवेक्षक सुमीत देशमुख, मंगेश सर उपस्थित थे. स्पर्धा का आयोजन शालेय क्रीडा शिक्षिका शुभांगी रावत, क्रीडा शिक्षक अजिंक्य अढाऊ, सूरज गुल्हाने ने किया. इस आयोजन में प्राजक्ता चौधरी मैडम, कल्पना खंडारे मैडम, श्रीषा पवार मैडम का विशेष योगदान रहा. क्रीडा स्पर्धा को सफल बनाने शाला के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अथक प्रयास किए.





