घर में तोडफोड कर वाहन को पहुंचाया नुकसान

पांच हमलावरो पर मामला दर्ज

* नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अकबर नगर की घटना
अमरावती/दि.21 – फोन करने के बावजूद मिलने न आने के कारण पर से एक युवक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ चाकू, तलवार और लोहे के पाईप के साथ वसीम खान उर्फ शेरू शकील खान (23) के अकबर नगर स्थित घर पर हमला कर दिया. हमले के दौरान घर में भारी तोडफोड कर बीचबचाव के लिए आए वसीम की मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया. नागपुरी गेट पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों के नाम शेख सलमान शेख अतीत (30), आकीब खान युसूफ खान पठान (32), शाहीद रफ्तार, जावेद खान उर्फ गोलू अनवर खान (28) और सुफियान खान (19) है.
जानकारी के मुताबिक नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के अकबर नगर निवासी जख्मी वसीम खान और आरोपी शेख सलमान पहले अच्छे दोस्त थे. लेकिन किसी कारण से दोनों के बीच अनबन होने के कारण उन्होंने आपस में बातचीत बंद कर दी थी. तबसे शेख सलमान यह वसीम पर गुस्सा करता था. 19 अप्रैल को शेख सलमान ने रात 8.30 बजे के दौरान वसीम को धर्मकांटे के पास मिलने बुलाया. लेकिन वसीम वहां नहीं गया. इसी बात पर से संतप्त होकर शेख वसीम ने अपने चारो साथियों के साथ तलवार, चाकू, लोहे के पाईप से वसीम के अकबर नगर स्थित घर पर हमला कर दिया. घर में घुसते ही हमलावर युवकों ने भारी तोडफोड कर मारपीट की. वसीम की मां और भाई से भी मारपीट कर वाहन को नुकसान पहुंचाया. शिकायत के आधार पर नागपुरी गेट पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 189(2), 184(4), 190, 191(1), 191(3), 192(2), 324(4), 333, 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button