शुरु हुई मतगणना, शाम तक घोषित होंगे परिणाम
जिला वकील संघ चुनाव में मुकाबला रोचक

अमरावती/दि.1- जिला वकील संघ के गुरुवार को हुए कार्यकारिणी चुनाव के मतदान पश्चात आज सबेरे 10.30 बजे महाराष्ट्र दिवस की छूट्टी के बावजूद वोटों की गिनती शुरु की गई. सबसे पहले पदनिहाय बैलेट पेपर के गट्ठे बनाये गये. 1349 वोटर्स ने मतदान किया. अत: एक-एक पद के वोटों की गिनती गट्ठे बनाकर शुरु किये जाने की जानकारी चुनाव अधिकारी एड. रामपाल कलंत्री और सहायक चुनाव अधिकारी एड. शोएब खान ने दी. समाचार लिखे जाने तक कार्यकारिणी सदस्यों के विजेताओं की घोषणा हो रही थी. देर शाम तक सभी परिणाम आने की संभावना है.
बता दें कि, चुनाव सहायकों के रुप में सर्वश्री एड. धर्मेश सागलानी, एड. चिराग नवलानी, एड. महेंद्र चांडक, एड. राजेश राठी, एड. हरीश तावडिया, एड. श्रृति मेहता, एड. उमेश इंगले, एड. आशीष मनवर, एड. चंद्रशेखर गुलसुंदरे, एड. समीधा मोहोड, एड. जुबेर अहमद, एड. मोहन किल्लेकर, एड. फैज खान, एड. गिरीराज छांगाणी, एड. राजेश भोपत, एड. मनोज कल्ला, एड. तुषार गजभिये, एड. श्रध्दा पाटेकर, एड. परवेज अहमद खान, एड. दीप्ति गडपायले, एड. शुभम वानखडे, एड. पंकज टावरे, एड. नीलेश जोशी, एड. पुरन धवसेल, एड. सूरज झंवर आदि सहयोग कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को कडी धूप के बावजूद अच्छे प्रमाण में वोटिंग हुई थी. अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय टक्कर प्रशांत देशमुख, अनिल विश्वकर्मा और धनराज साधवानी इन तीन एडवोकेट्स में हो रही है. उस प्रकार सचिव पद के लिए एड. गिरीष धर्माले और एड. सचिन पंडितकर के बीच भी मुकाबला तगडा होने का अनुमान बताया जा रहा है. पहली बार दो वर्षो के कार्यकाल हेतु वकील संघ चुनाव हो रहे हैं. अध्यक्ष, सचिव, लायब्रेरी सचिव, महिला उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों सहित 13 पदाधिकारी चुने जाने हैं. उपाध्यक्ष पद की ओपन सीट के लिए एड. आर.एस. भोयर, एड. नरेंद्र गजभिये, एड.् आय.जी. नूरानी, एड. डॉ. धनंजय तोटे, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु एड. भावना यू ठाकरे खंडारे, एड. भूमिका वानखडे, एड. प्राजक्ता वडुरकर, कार्यकारिणी सदस्य ओपन पोस्ट के लिए एड. श्रीधर अकोलकर, एड. प्रवीण आठवले, एड. रोहण बाकडे, एड. आदित्य गुप्ता, एड. अक्षय खराटे, एड. रमेश रंगारकर, एड. गौरव राउत और महिला सीट के लिए एड. रोशनी दौसकर, एड. शीतल गहान, सुरभी कुर्वे और ऋतुजा पाठारे मैदान में है.
कोर्ट परिसर में आज अवकाश के बावजूद जिला वकील संघ चुनाव का नतीजा जानने के उत्सुकता के कारण बडी संख्या में वकील सभासद मौजूद रहे. उनके लिए खानपान के साथ ही भरपूर छाव और मतगणना स्थल की कूलिंग की व्यवस्था रखी गई है.





