नप की शालाओं में वॉटर फिल्टर लगाए जाए

पार्षद रोशन कटयारमल की मांग

* पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को सौंपा निवेदन
दर्यापुर/दि.31– शहर की नगर परिषद की सभी शालाओं में विद्यार्थियों को शुध्द पेजयल उपलब्ध हो सके इसके लिए नगर परिषद की प्रत्येक शाला में आधुनिक वॉटर फिल्टर लगाये जाए ऐसी मांग पार्षद रोशन कटयारमल ने राज्य के राजस्व मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को इस आशय का निवेदन सौंपकर की.
निवेदन में कहा गया कि, नगर परिषद की शालाओं में शिक्षा ले रहे विद्यार्थी विविध आर्थिक स्तर के परिवारों से है. उन्हें शुध्द पेयजल मिले यह उनका मुलभूत अधिकार है. दुषित जल से होनेवाली बिमारियों से विद्यार्थी सुरक्षित रहे और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य मिले इसके लिए दर्जेदार वॉटर फिल्टर लगाये जाने की शालाओं में अत्यंत आवश्यकता है ऐसा निवेदन में पार्षद कटयारमल ने कहा और शासन द्बारा सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की.

Back to top button