शब्द दिया तो पूरा किया, सेपाक टकरॉ के लिए तैयार हुआ उर्दू स्कूल का मैदान

खिलाड़ियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे का गजानन महाराज की मूर्ति भेंट कर जताया आभार

27 सितंबर को काम पूरा
अमरावती/दि.3 – शाम नगर प्रभाग क्रमांक 11 स्थित मनपा उर्दू स्कूल के मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेपाक टकरॉ खेल के लिए उपयुक्त बनाने का काम पूरा हो गया है. मैदान के विकास का कार्य कुछ दिन पहले शुरू किया गया था, जो 27 सितंबर को पूर्ण हुआ. कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे का गजानन महाराज की मूर्ति भेंट कर मनःपूर्वक आभार व्यक्त किया.
स्थानीय स्तर पर सेपाक टकरॉ खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाम नगर स्थित मनपा उर्दू स्कूल के मैदान को विकसित करने की पहल की गई थी. यह कार्य राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के सहयोग से तथा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ममता ताई चौधरी, ऐकता चौधरी और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश ठेलकर के प्रयासों से शुरू किया गया था. मैदान का काम निर्धारित अवधि में पूरा होने के बाद खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है. खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान तैयार होने से सेपाक टकरॉ के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी. इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा.
* सहयोग करने वालों का भी जताया आभार
मैदान के विकास कार्य में सहयोग करने वाले मनपा अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों के प्रति भी खिलाड़ियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर मनपा अभियंता कांबळे साहब, देशमुख साहब, बोबडे साहब तथा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के निजी सहायक रविकिरण वाघमारे का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया गया. खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान को खेल के लिए उपयुक्त बनाने का काम पूरा होने से लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता पूरी हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे. इस अवसर पर खिलाड़ियों तथा भाजपा पदाधिकारियों की ओर से डॉ. अनिल बोंडे को गजानन महाराज की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया और मैदान के विकास में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया.

Back to top button