पेड के नीचे दबकर महिला की मौत

बडनेरा के दातार बाबा दरगाह के पास की घटना

अमरावती/दि.4 – अपनी 16 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए बडनेरा के दातार बाबा दरगाह पहुंची एक 37 वर्षीय महिला शनिवार की शाम पेड के नीचे दबने से मृत्यु हो गई. मृतक महिला का नाम अकोला जिले के मुर्तिजापुर तहसील में आनेवाले हिरपुर ग्राम निवासी पंचशिला आशीष ननीर है.
जानकारी के मुताबिक हिरपुर ग्राम पंचशिला ननीर नामक महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी तबीयत ठीक न रहने से 30 अप्रैल को बडनेरा शहर के दातार बाबा दरगाह आयी थी. 2 मई को पंचशिला दरगाह के पास पेड ने नीचे बैठी थी, तब तेज आंधी-तूफान से पेड की टहनी गिर पडी. यह टहनी पंचशिला के सिर पर गिरी. इस हादसे में पंचशिला गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे क्षेत्र के नागरिकों की सहायता से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. बडनेरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button