मालधक्का परिसर में कामगार की मौत
बडनेरा शहर की घटना

अमरावती/दि.11– बडनेरा के रेल्वे मालधक्का परिसर में काम के दौरान एक व्यक्ति की गिरने से मृत्यु हो गई. मृतक का नाम जुनी बस्ती पांचबंगला निवासी राजेंद्र लल्लुसिंग राठोड (55) है. यह घटना शनिवार 9 मई को सुबह 9.30 बजे के दौरान घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र राठोड शनिवार को सुबह मालधक्का परिसर में काम कर रहे थे. वह कुछ समय के लिए कुर्सी पर बैठे थे तब अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और नीचे गिर पडे. नाली के पास गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई. घटना की जानकारी राजेंद्र राठोड के भतीजे रितेश सुरेश दाहीर ने पुलिस को दी. पश्चात जख्मी राजेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. बडनेरा पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





