एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को आवाहन
हैदराबाद /दि.11- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बडा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि, वर्क फ्रॉम होम को बढावा देना होगा. इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले दो महिने से हमारे पडोस में ही इतना बडा युद्ध चल रहा है, इसका असर पूरी दुनिया पर पडा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोने की खरीद पर भी एक अपील की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि, देश हित में लोगों को कम से कम एक साल तक सोने के गहनों की खरीदी नहीं करना चाहिए. चाहे घर में कोई भी बडा फंक्शन या शादी ही क्यों न हो. पीएम मोदी ने साफ कहा है कि, इस संकट की घडी में देश का पैसा यानि विदेशी मुद्रा बचाना ही असली देशभक्ति है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, भारत के पास बडे-बडे तेल के कुएं नहीं है. हमें अपनी जरुरत का पेट्रोल, डीजल, गैस यह सब बडी मात्रा में दुनिया के दूसरे देशों से मंगाना पडता है. युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टीलायजर के दाम बहुत अधिक बढ चुके है.
* विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज जो संकट है, उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर बहुत जोर देना होगा, क्योंकि दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना ज्यादा महंगा हो गया है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि, पेट्रोल-डीजल की खरीद पर जो विदेशी मुद्रा खर्च होती है, उसे पेट्रोल-डीजल बचाकर हमें वह मुद्रा भी बचानी चाहिए.
* पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए क्या करें?
– वर्क फ्रॉम होम करें.
– ऑनलाइन कॉफ्रेंसिंग करे.
– वर्च्युअल मीटिंग करें.
– मैट्रो का इस्तेमाल करें.
– रेलवे से सामान भेजे.
– ई-व्हीएकल का इस्तेमाल करें.
* विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह करें
– पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल में कटौती.
– सालभर तक सोने के गहने न खरीदें.
– सालभर तक विदेश घुमने जाने से बचे.
– खाने के तेल के उपयोग में 10% कटौती करें.
– रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में 50% तक कटौती करें.





