ससुराल में मारपीट में महिला का गर्भपात
अचलपुर तहसील की घटना, ननद-सास के खिलाफ मामला दर्ज

अमरावती/दि.11– दहेज के लिए ससुराल के सदस्यों द्वारा किये गये अत्याचार और मारपीट में एक तीन माह की नवविवाहित गर्भवती महिला का गर्भपात होने की घटना अचलपुर तहसील में घटित हुई. एक निष्पाप की जन्म होने से पूर्व ही मृत्यु हो गई.
26 अप्रैल को दोपहर यह घटना घटित हुई थी. पथ्रोट पुलिस ने 9 मई की रात 27 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसके पति राजेश, सास अनिता और ननद आशा (38) के खिलाफ पारिवारिक अत्याचार व मारपीट का मामला दर्ज किया गया. विशेष यानि इस घटना के एक वर्ष पूर्व 9 मई 2025 को सुजाता नामक इस युवती का विवाह राजेश से हुआ था. शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल के सदस्यों ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया था. शादी में दहेज न देने के कारण पर से पति, सास और ननद उस पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने लगे थे. इन अत्याचारों से त्रस्त होकर सुजाता अनेक बार मायके चली गई थी, लेकिन घर-संसार टिकाने के लिए वह फिर से ससुराल लौट आयी थी.
* ऐसे घटित हुई घटना
अप्रैल माह में पिता के निधन के बाद मायके गई सुजाता 6 अप्रैल को ससुराल लौटी. वह तीन माह की गर्भवती थी. तबीयत ठीक न रहने से वह आराम कर रही थी. तब पति राजेश ने उसे जबरदस्ती काम करवाया. ननद आशा ने विवाद करते हुए सुजाता का हाथ खींचकर उसे धक्का दिया. इस कारण सुजाता पेट के बल नीचे गिर पडी. वेदना काफी होने से सुजाता ने अपने पति को दवाखाना ले जाने के लिए मिन्नते की. लेकिन उसे दवाखाना नहीं ले जाया गया. आखिरकार मायके के सदस्य उसे अमरावती अस्पताल ले आये. जहां डॉक्टरों ने उसका गर्भपात होने की जानकारी दी.