नरसम्मा महाविद्यालय में ऑनलाइन डेटाबेस एवं ई-संसाधनों पर कार्यशाला आयोजित

अमरावती/दि.16 – किरण नगर स्थित श्रीमती नरसम्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में 13 अक्टूबर को अनुसंधान पद्धति विषय के अंतर्गत ऑनलाइन डेटाबेस एवं ई-संसाधनों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. पुस्तकालय विभाग एवं सभी स्नातकोत्तर विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में शोधपत्र लेखन, अनुसंधान के महत्व तथा विभिन्न शोध संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई.
प्रथम सत्र में मीरा कडबे ने अनुसंधान के महत्व पर मार्गदर्शन किया. दूसरे सत्र में श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय की ग्रंथपाल डॉ. रेवती खोकले ने शोधपत्र लेखन, बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट एवं करियर के अवसरों पर जानकारी दी. तीसरे सत्र में उन्होंने विभिन्न डेटाबेस, जर्नल्स, शोधपत्र, थीसिस एवं शोध सामग्री की प्रमाणिकता पहचानने तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चंदन पाटसकर ने की. संचालन प्रा. सोनाली गोसावी ने किया, जबकि प्रस्तावना एवं अतिथि परिचय ग्रंथपाल स्मिता सूर्यवंशी ने प्रस्तुत किया. आभार प्रदर्शन प्रा. सुवर्णा प्रचंड ने किया. कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. आयोजन की सफलता के लिए श्री रक्षित, प्रवीण भोंगाडे एवं अर्चना राचे ने विशेष प्रयास किए.





