वझ्झर डैम में जान देने पहुंची युवती को बचाया

ग्रामीण पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई

* शादी का झांसा देकर अत्याचार की पीडिता
* भरी दोपहर 44 डिग्री में भी अलर्ट पुलिस पहुंची
अमरावती /दि.20- परतवाडा के सनसनीखेज प्रकरण से अलर्ट मोड पर चल रही ग्रामीण पुलिस ने आज दोपहर 12.30 बजे भर धूप में वझ्झर बांध पर कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली पीडिता को समय सूचकता और तत्पर एक्शन लेकर बचा लिया. इस घटना से क्षेत्र में स्वाभाविक खलबली मची. वहीं पुलिस की तत्परता से युवती की जान बचने से राहत भी महसूस की गई. समाचार लिखे जाने तक पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी.
* अत्याचार पीडिता
जानकारी के अनुसार 26 साल की युवती के साथ एक युवक ने विवाह का प्रलोभन देकर अत्याचार किया. जिसकी शिकायत देने पर पुलिस ने अत्याचार और एक्ट्रोसिटी के तहत अपराध दर्ज किया. युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. तब आरोपी ने युवती के साथ विवाह करने की तैयारी दर्शायी. जिस आधार पर युवती ने कोर्ट में बयान दिया और आरोपी को जमानत मंजूर हो गई. जमानत के बाद भी आरोपी ने युवती से शादी नहीं की. जिससे नैराश्य में युवती ने आज दोपहर वझ्झर डैम पर जाकर खुदकुशी का प्रयास किया. समय रहते पुलिस को खबर हो गई. पुलिस टीम ने जाकर होशियारी से युवती को डैम में छलांग लगाने से रोका. घटना से क्षेत्र में खलबली मची. पुलिस की तत्परता से युवती के प्राण बच गये. बता दें कि, अमरावती पुलिस अभी काफी सतर्क है और सूचना मिलते ही तत्पर एक्शन प्रत्येक घटना में दिया जा रहा है.

Back to top button