चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

* नांदगांव पेठ पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.6– नांदगांव पेठ पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रहाटगांव निवासी दिपेश राजेश कुरुमबंशी (19) है.
जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई की रात क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान गुन्हे शोध प्रकटीकरण पथक को गोपनीय सूचना मिली कि रहाटगांव स्थित होटल फोर सीजन के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपेश राजेश कुरूमबंशी (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1) सोलंके, सहायक पुलिस आयुक्त फेजरपुरा विभाग श्रीमती अलुरकर के मार्गदर्शन तथा नांदगांव पेठ पुलिस स्टेशन के थानेदार पुनीत कुलट के नेतृत्व में की गई. कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक गणेश राउत सहित पुलिसकर्मी राजीक खान, नीलेश साविकर, सय्यद और वैभव तिव्हीले का सहयोग रहा. मामले की आगे की जांच नांदगांव पेठ पुलिस कर रही है.