युकां, एनएसयूआय के पीएम मोदी के विरोध में आंदोलन
सराफा बाजार में व्यापारियों को निशुल्क झालमुरी वितरित

* प्रतिकात्मक निशुल्क झालमुरी उद्योजक निर्माण शिविर
अमरावती/दि.14– अमरावती शहर जिला युवक कांग्रेस और एनएसयूआय की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित वक्तव्य के विरोध में सराफा बाजार परिसर में तीव्र निषेध आंदोलन किया गया. आंदोलन के दौरान व्यापारियों को निशुल्क झालमुरी का वितरण किया गया. साथ ही प्रतिकात्मक निशुल्क झालमुरी उद्योजक निर्माम शिविर आयोजित कर केंद्रसरकार की आर्थिक नीति का निषेध किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदी कम करने, पेट्रोल का इस्तेमाल कम करने और खाद्य तेल का इस्तेमाल कम करने आदि का वक्तव्य कर बढ़ते आर्थिक संकट की जिम्मेदौरी जनता पर डालने का आरोप युवक कांग्रेस और एनएसयूआय ने किया. यह वक्तव्य जनविरोधी, असंवेदनशील और लापरवाह रहने की प्रतिक्रिया संगठना ने व्यक्त की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीलेश गुहे ने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण देश आर्थिक संकट में आ गया है. व्यापारी, युवक और आम नागरिकों को उसकी किमत चुकानी पड रही है. व्यापारियों को झालमुरी बेचने की नौबत लाना यह विकास नहीं बल्कि सरकार की विफलता है. प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत कुलट ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार गलती करती है और उसका बोज जनता पर डालती है. यदि सरकार की नीति ऐसी ही रही तो व्यापारियों को बडे व्यवसाय छोडकर उद्योग करने पडेंगे. इश आंदोलन के जरिए सरकार को नागरिकों के असंतोष की चेतावनी दी गई है. इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिला कार्याध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, जिला उपाध्यक्ष नितिन काले, विधानसभा अध्यक्ष वैभव देशमुख, मो. उमेर, प्रथमेश गावंडे, आदित्य घडेकर, अनिकेत क्षीरसागर, कौस्तुभ सावरकर, सुशांत कुलट, योगेश घोडेस्वार, शुभम बांबल, वेदांत साखरे, अर्जुन मानकर, नीलेश गवली, नीलेश नंदाने, सुयश श्रीराव, पार्य म्हैसने, प्रज्वल सुने समेत युवक कांग्रेस, एनएसयूआय के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.