न्यायालय के सामने मिला युवक का शव

दर्यापुर में लू से मृत्यु होने का प्राथमिक अनुमान

दर्यापुर /दि.21 शहर के स्थानीय न्यायालय के साने सोमवार की शाम एक युवक का शव बरामद हुआ. लू से उसकी मृत्यु होने का प्राथमिक अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. दूसरी तरफ इस घटना से खलबली मच गई है. पुलिस ने फोरेन्सिक दल को भी बुलाया था. मृतक युवक का नाम दर्यापुर निवासी दादाराव नकुल शिवरकर (35) है.
मृतक के रिश्तेदारो के मुताबिक दादाराव शनिवार से दर्यापुर के उपजिला अस्पताल में पेशी कम होने से उपचार ले रहा था. सोमवार को दोपहर में किसी को न कहते हुए वह अस्पताल से बाहर निकल गया. कडी धूप में किसी तरह वह न्यायालय तक पहुंचा. सामने स्थित कडू नीम के पेड के नीचे जाकर बैठे. वहां नागरिकों ने उसे पानी भी दिया. ज्यादा धूप रहने से उसने आराम करने की बात कही. शाम 6 बजे कुछ नागरिकों को उसकी हलचल नहीं दिखाई दी, इस कारण संदेह हुआ. उन्होंने तत्काल दर्यापुर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने डॉक्टर के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की. डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया. शव अज्ञात रहने से कोई अनुचित तो नहीं हुआ, इसी संदेह में पुलिस ने फोरेंसिक दल को भी बुला लिया. मृतक की शिनाख्त दादाराव शिवरकर के रुप में हुई. उसका शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया. इस प्रकरण की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button