भाजपा के एक बडे नेता के ड्राइवर से युवकों ने की जमकर मारपीट

क्षेत्र के नागरिकों ने युवकों को जमकर पीटा

* अनेक भाजपा नेता पहुंचे पुलिस स्टेशन
* आरोपी युवकों की थाने में उठक-बैठक
* समझौते के बाद बिना कार्रवाई के छोडा गया
* गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती /दि.19- अमरावती शहर के गाडगे नगर थाना क्षेत्र में सोमवार 18 मई की रात भाजपा के एक बडे नेता की निजी कार को दुपहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी. पश्चात दुपहिया पर सवार इन दो युवकों ने अपनी गलती कबूल न करते कार चालक के साथ जमकर मारपीट की. साथ ही वाहन में सवार युवती से भी तूतूमैमै की. नजारा देख संतप्त नागरिकों ने इन युवकों की जमकर पीटाई की. पश्चात गाडगे नगर पुलिस के हवाले कर दिया. वहां अनेक नेता लोग पहुंच गये. पुलिस ने थाने में इन युवकों की कान पकडकर उठक-बैठक करवाई. पश्चात समझौता होने पर बिना कार्रवाई के छोड दिया गया. लेकिन इस घटना को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
जानकारी के मुताबिक गाडगे नगर थाना क्षेत्र के विलास नगर के पास से सोमवार 18 मई की रात 8.30 बजे के दौरान भाजपा के एक बडे नेता की निजी कार में उनकी बेटी जा रही थी. कार ड्राइवर चला रहा था. उस समय अचानक शराब के नशे में धूत युवक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद अपनी गलती कबूल न करते हुए दुपहिया सवार युवकों ने कार चालक के साथ विवाद शुरु कर दिया और उससे मारपीट करने लगे. कार में सवार युवती मध्यस्थी करने गई, तब उसके साथ ही इन युवकों ने तूतूमैमै शुरु कर दी. घटनास्थल पर इकठ्ठा हुई नागरिकों की भीड ने इन युवकों की जमकर पीटाई शुरु कर दी. पश्चात उन्हें पकडकर गाडगे नगर थाना ले गये. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित भाजपा नेता तत्काल गाडगे नगर पुलिस स्टेशन कुछ अन्य नेताओं के साथ पहुंचे. आरोपी युवकों को गाडगे नगर पुलिस स्टेशन के डीबी रुम में ले जाया गया. वहां इन युवकों को बचाने के लिए भी कुछ लोग पहुंच गये. आखिर में समझौता किया गया. लेकिन इन युवकों को दबंगाई को देखते हुए उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कान पकडकर उन्हें उठक-बैठक करने लगाई. पश्चात भाजपा के नेता से उन्होंने माफी भी मांगी. पश्चात बिना कार्रवाई के उन्हें चेतावनी देकर छोड दिया गया. लेकिन शराबी युवकों की इस दबंगाई से कुछ समय के लिए परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया था. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है. इस बाबत गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव से संपर्क कर प्रतिक्रिया लेेने का प्रयास किया गया. लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाये.

Back to top button