गुरुपूर्णिमा पर भाजपा साईं मंडल ने किया दीपोत्सव और महाआरती
संत गजानन महाराज मंदिर में आयोजन

अमरावती/दि.30 – भारतीय जनता पार्टी के साईं मंडल द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को श्री संत गजानन महाराज मंदिर में दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा साईं मंडल की अध्यक्ष भारती गुहे के नेतृत्व में हुआ.
महाआरती में साईं मंडल की अध्यक्ष भारती गुहे, महासचिव प्रताप तिड़के, महासचिव विजय कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिनेश टकपीरे, उपाध्यक्ष वसंत चव्हाण, विलास माहोरे, भाजपा महिला मोर्चा अमरावती शहर की महासचिव जया माहोरे, महासचिव शुभांगी ताले, उपाध्यक्ष ज्योत्सना शेटे, सचिव बबीता राठौड़, प्रीति मेटे, स्मिता देशमुख, प्रतिभा मारोटकर, शुभांगी मुराडे, विद्या मुराडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री संत गजानन महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की. दीपोत्सव और महाआरती के धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.