महर्षि श्रृंग ऋषि महाराज जन्मोत्सव का उल्लास

श्री सिखवाल पंचायत संस्था ट्रस्ट का गुरु पूर्णिमा उत्सव

* भव्य शोभायात्रा ने किया सभी को आकर्षित
* तपोवनेश्वर में किया गया तपस्थली का अभिषेक पूजन
अमरावती/दि.30 – श्री सिखवाल पंचायत संस्था ट्रस्ट के गुरु पूर्णिमा उत्सव अंतर्गत बुधवार को समाजबंधुओं अपार उत्साह और श्रद्धापूर्वक श्रृंग ऋषि महाराज की तपोभूमि तपोवनेश्वर में जाकर अभिषेक पूजन किया. दोपहर पश्चात श्री गणेश मंदिर सिखवालपुरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें भी समाजबंधु-भगिनी पारंपरिक वेशभूषा विशेषकर चूनरी के साफा (पगडी) धारण कर उमंग, उल्लास से सम्मिलित हुए. शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. ढोल-ताशे की ताल पर थिरककर आनंद व्यक्त किया गया.
ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष रामगोपाल कोलरिया, संगठन प्रमुख सुरेश पांडे महाराज, सचिव श्याम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विजय ओझा, भवन प्रबंधक ओमप्रकाश कोलरिया, सदस्य अजय कोलरिया, प्रगति मंडल के बाबूलाल उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, संतोष पांडे, नंदकिशोर कोलरिया, मनीष उपाध्याय, नारायण नागला, श्याम ओझा, राहुल शर्मा, संदीप पांडे, बालकिसन कोलरिया, शंकर व्यास, नरेश व्यास, ओमप्रकाश कोलरिया ओपी मेटल्स, अशोक ओझा, अमरचंद नागला, श्रीकिसन ओझा, शिवनारायण पांडे, राधाकिसन उपाध्याय, सुभाष व्यास, श्याम शर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, पवन व्यास, श्रीकिसन व्यास, राजेश शर्मा, सोहन कोलरिया, राजेश तिवारी, बंकटलाल कोलरिया, राजेश उपाध्याय, सरदारमल कोलरिया, रमेश उपाध्याय, विष्णु कोलरिया, राधेश्याम कोलरिया, संतोष आसाराम पांडे, घनश्याम कोलरिया, द्वारकाप्रसाद व्यास, संदीप रामचंद्र पांडे, संदीप जगदीश पांडे, हरिकिसन व्यास, कमल पांडे, महिला मंडल की अध्यक्ष मीना पांडे, किरण कोलरिया, रितिका कोलरिया, आशा उपाध्याय, प्रेमा उपाध्याय, ज्योति पांडे, शीतल कोलरिया, रेखा कोलरिया, शीतल ओझा, चंदा उपाध्याय, मीना उपाध्याय, शकुंतला ओझा, सीतादेवी कोलरिया, सविता व्यास, अन्नपूर्णा पांडे, लता व्यास, रेखा व्यास, सुनीता पांडे, शोभा पांडे, निकिता व्यास, पुष्पा कोलरिया, सुगना पांडे, ममता कोलरिया, उमा पांडे, किरण कोलरिया, संगीता पांडे, उषा कोलरिया, सलाहकार पूर्णिमा उपाध्याय, राधा कोलरिया, लीला उपाध्याय, प्रेमा पांडे, संध्या उपाध्याय, सुनीता उपाध्याय, संतोष नागला, अरुणा व्यास सहित युवा संगठन श्रृंग ऋषि प्रगति मंडल का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा.
गणेश मंदिर से प्रारंभ शोभायात्रा सक्करसाथ, जवाहर गेट, तहसील रोड, टैगोर चौक, सातखिराडी से सिखवालपुरा पहुंची. इस दौरान जय बाबारी मित्र परिवार और महिला मंडल तथा अनेक प्रतिष्ठानों की ओर से सुंदर स्वागत किया गया. अल्पोहार और शीतपेय से आवभगत की गई. शोभायात्रा के मंदिर में परिपूर्ण होने पश्चात श्रृंग ऋषि की प्रतिमा का पूजन और महाआरती की गई. सभी के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया. सैकडों समाजबंधु ने प्रसादी ग्रहण की. इसके यजमान शंकर, नरेश, गोविंद, जगदीश व्यास खारचीवाले थे.
ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सुंदर, स्नेहील सत्कार किया गया, तो समाजबंधुओं ने नए पदाधिकारियों का जोशपूर्ण सत्कार किया. वहीं महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया.

Back to top button