घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

परतवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छह आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के मास्टरमाइंड पर 10 साल से गंभीर मामले दर्ज
अमरावती /दि.2-  परतवाड़ा शहर और आसपास के क्षेत्र में घरों में सेंधमारी तथा चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के मार्गदर्शन में परतवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को इस मामले में आरोपी बनाया है. जांच के दौरान गिरोह के संगठित तरीके से अपराध करने की बात सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 112 भी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में अमरावती निवासी अक्षय बालू जुनघरे (31), श्रीरंग चंद्रचूड़ रत्नपारखी (30), आकाश उर्फ कोबरा विनोद कंगाले (30), साहिल उर्फ बंटी बालकृष्ण वाकपांजर (23), प्राशिक संतोष बारसे तथा आकाश उर्फ आक्या सुरेश धुर्वे (19) को अपराध में शामिल पाया गया है.
* 10 साल से अपराधों में सक्रिय है अक्षय जुंघारे
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे अक्षय बालू जुनघरे के खिलाफ पिछले करीब 10 वर्षों में अमरावती शहर के विभिन्न पुलिस थानों में गंभीर स्वरूप के अपराध दर्ज हैं. पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसके संबंधों की भी जांच कर रही है.
* संगठित अपराध पर बीएनएस की धारा 112
जांच में आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से अपराध करने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 112 का समावेश किया है. पुलिस का कहना है कि घरों में सेंधमारी और चोरी की वारदातों के माध्यम से क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

Back to top button