चांदूर बाजार से 9 वर्षीय बालक लापता

साइकिल से गांव लौटते समय हुआ गायब

चांदूर बाजार/दि.30- चांदूर बाजार थाना क्षेत्र के नानोरी फाटा से 9 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता नानोरी ग्राम निवासी योगेश किशन उईके (27) यह मजदूरी का काम करता है. उनका 9 वर्षीय बेटा राजवीर 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे नानोरी फाटा से अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था. इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे प्रलोभन देकर अगवा कर लिया. काफी समय तक राजवीर घर नहीं लौटा तब परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरु की. सभी तरफ तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. आखिरकार चांदूर बाजार थाने में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरु किया है.

Back to top button