प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाट धारकों को लगाया चूना

आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

नागपुर /दि.30– प्रॉपर्टी डीलर की फर्जीवाडा उजागर हुआ है. डीलर ने 47 लाख 45 हजार रुपए का चूना प्लाट धारकों को लगाया है.
आरोपी ने खुद की जमीन बताकर किसी और की जमीन पर ले-आउट डाला और लोगों को प्लाट बेच दिया. दर्जन भर पीडितों की शिकायत पर डीलर के खिलाफ पारडी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता संदीप धरमठोक और अन्य 11 प्लाट धारक हैं, जबकि प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार प्रकाश भगत नेताजी नगर निवासी है. आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
घटना 15 मार्च 2014 से 28 जुलाई 2027 के दरमियान की है. आरोपी ने मौजा पावनगांव, शंकरपुर, कन्हालगांव में शीतला माता हाउसिंग एजेंसी, जय संतोषी मां डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के नाम से दूसरों की जमीन पर ले-आउट डाले थे, जिन्हें खुद की जमीन बताकर लोगों को लाखों रुपए में प्लाट बेचे हैं. एग्रीमेंट के भरोसे प्लाट धारकों ने रुपए दिए थे.

Back to top button