जनता हाईस्कूल पूर्णानगर की बॉल बैडमिंटन टीम उपविजेता रही

अमरावती / दि.19– श्री शिवाजी शिक्षा संस्था द्बारा संचालित जनता हाईस्कूल पूर्णानगर में बॉल बैडमिंटन टीम महाराष्ट्र राज्य क्रीडा संचालनालय द्बारा आयोजित विभागीय स्तर पर उपविजेता रहा. अत्यंत जोरदार मुकाबले में दिनबाई विद्यालय दिग्रस विरूध्द जनता हाईस्कूल पूर्णानगर ऐसा मुकाबला हुआ. इसमें पूर्णानगर की टीम उपविजेता रही. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास होने की दृष्टि से शाला सदैव प्रयत्नशील रहती है. 17 वर्ष के अंदर इस टीम में अंजली जुनघरे, अविष्का शिरभाते, आचल वाघमारे, अंजली अंबारे, सिध्दी गवली, सृष्टि तांबट, अर्पता कडूकार, दर्शना पाथरे, श्रध्दा शर्मा, सलोनी राजस इन विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षक अशोक बिजवे, आशीष इंगले, भारती देशमुख को दिया है.





