परतवाडा-बैतूल मार्ग पर दुर्घटना में युवक की मृत्यु

परतवाडा/दि.10– परतवाडा-बैतूल महामार्ग पर तिरुपति के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक 18 वर्षीय दुपहिया सवार युवक की मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम श्रवण सुरेश काले है.
जानकारी के मुताबिक बैतुल महामार्ग पर खरपी परिसर में स्थितम महाराजा होटल के संचालक सुरेश काले का छोटा बेटा श्रवण अपने काम निपटाकर रात 10 बजे के दौरान घर लौट रहा था, तब अज्ञात वाहन ने उसकी दुपहिया क्रमांक एमएच-27/एवी-8578 को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में श्रवण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. श्रवण ने हाल ही में 12 वीं की परीक्षा दी थी. घटनास्थल पर हादसे के बाद नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई और उन्होंने परतवाडा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button