मैं चूप ही रहुंगा

‘उस’ शपथविधि पर बोले अजित पवार

पुणे./दि.17 – भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ सुबह-सुबह ली गई शपथविधि को अब 3 वर्ष बीत चुके है. इस संदर्भ में फडणवीस द्बारा दिए गए बयान को मैंने सुना है. लेकिन मैं इस पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दूंगा. इस आशय के शब्दों में ‘उस’ शपथविधि के ‘सहनायक’ रहने वाले राकांपा नेता अजित पवार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.
गत रोज शिवाजी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के पश्चात मीडिया कर्मियों ने अजित पवार को ‘उस’ शपथविधि के संदर्भ में फडणवीस द्बारा दिए गए वक्तव्य के आधार पर सवाल पूछे, तो अजित पवार ने कहा कि, अब वह मामला 3 साल पूराना हो चुका है तथा आज उस विषय पर बात करने का कोई फायदा भी नहीं है. अत: वे अब इस बारे में अपनी ओर से कभी कोई वक्तव्य नहीं देंगे. क्योंकि उनकी तरफ से यह मामला काफी पहले खत्म हो चुका है.

Back to top button