खारिया नगर में जुए के अड्डे पर छापा, एक गिरफ्तार
10,300 रुपये का जुआ साहित्य व 52 ताश के पत्ते जब्त

अमरावती /दि.7- अमरावती शहर क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक-1 ने शनिवार, 5 सितंबर को गाडगेनगर पुलिस थाना क्षेत्र के खारिया नगर में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जुए में इस्तेमाल होने वाला साहित्य और नकदी सहित कुल 10,300 रुपये का माल तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच के दल को खारिया नगर क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी. इसके आधार पर टीम ने छापा मारकर मौके से शेख अलबख्श शेख मन्नान उर्फ गोलू (24), निवासी अलहिलाल कॉलोनी, अमरावती को हिरासत में लिया. आरोपी के खिलाफ गाडगेनगर पुलिस थाने में जुआ अधिनियम की धारा 12(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके (जोन-1), पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रांजलि सोनवणे तथा सहायक पुलिस आयुक्त निलेश ब्राह्मणे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक-1 द्वारा की गई. कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की. पुलिस की ओर से शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है.





