विलास इंगोले के जन्मदिन पर हुआ भव्य रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह

भातकुली तहसील के मलकापुर के मारोती संस्थान में हुआ आयोजन

* सांसद बलवंत वानखडे और पूर्व पालकमंत्री यशोमति ठाकुर रही उपस्थित
अमरावती/दि.7– पूर्व महापौर विलास इंगोले के जन्मदिन के अवसर पर मलकापुर स्थित मारोती संस्थान सभागार में भव्य रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. प्रा. किशोर एस. अब्रूक के आयोजन तथा पंचशील मंडल, अण्णाभाऊ साठे मंडल और बिरसा मंडल, मलकापुर के संयुक्त तत्वावधान में यह सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व पालकमंत्री यशोमती ठाकुर तथा पूर्व महापौर विलास इंगोले सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर आयोजकों की ओर से सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व पालकमंत्री यशोमती ठाकुर और पूर्व महापौर विलास इंगोले का विशेष सत्कार किया गया. समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया. इनमें पूर्व सैनिक गायकवाड़, विजय केडिया, डॉ. नरेंद्र निर्मल, डॉ. सोमेश्वर निर्मल तथा आंगनवाड़ी सेविका अब्रूकताई सहित सामाजिक, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. जन्मदिन के अवसर पर केवल उत्सव मनाने के बजाय रक्तदान जैसे समाजोपयोगी उपक्रम का आयोजन कर सामाजिक प्रतिबद्धता का आदर्श प्रस्तुत किया गया. ‘रक्तदान महादान’ की भावना के साथ शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की उपस्थित मान्यवरों ने सराहना की. समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन देने वाला यह आयोजन निश्चित रूप से प्रेरणादायी रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत करने वाले सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सहयोगियों का उपस्थित मान्यवरों ने अभिनंदन किया.

Back to top button