मोर्शी आगार में आधुनिक ‘राजमाता जिजाऊ’ स्मार्ट बसों का आगमन

विधायक चंदू यावलकर के हाथों पांच नई बसों का लोकार्पण

मोर्शी /दि.7- महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के मोर्शी आगार के बेड़े में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ‘राजमाता जिजाऊ’ मॉडल की पांच नई स्मार्ट बसें शामिल की गई हैं. इन बसों का लोकार्पण विधायक चंदू यावलकर के हाथों फीता काटकर किया गया.
भगवा और सफेद रंग की आकर्षक डिजाइन वाली इन नई बसों में 3÷2 सीट व्यवस्था है और इनमें कुल 56 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. पुरानी बसों की तुलना में इन बसों में यात्रियों के लिए अधिक जगह और आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन के साथ ही डिजिटल सूचना प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन भी लगाई गई हैं. इससे यात्रियों को सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है. लोकार्पण समारोह के बाद पांचों नई बसों से मोर्शी आगार से रामजी बाबा मंदिर तक उपस्थित कार्यकर्ताओं की सैर कराई गई.
इस अवसर पर विधायक चंदूभाऊ यावलकर के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण राऊत, सुनील ढोले, आप्पा गेडाम, नितीन उमाले, कैलास फंदे, सुनील फंदे, नितीन राऊत, निलेश चौधरी, रामा कलंबे, मनीष धर्माले, सचिन राजगुरे, अजय आगरकर, बाबाराव जाधव, शिवहरी फंदे, रमेश टाकोडे, शुभम भोजने, सागर पाटील, श्रीकांत सिनकर, बाबुराव पडोले, सुनंदा लाडवीकर, सविताताई कोहले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. साथ ही मोर्शी आगार के आगार प्रबंधक योगेश ठाकरे, यातायात निरीक्षक सागर काशीकर, रोशन बरडे, सतीश भगत, निलेश गुडधे, माधव केंद्रे, चंदूसिंग चव्हाण, मंगेश वानखड़े सहित चालक एवं परिचालक उपस्थित रहे. नई स्मार्ट बसों के आगमन से मोर्शी आगार की यात्री सेवा में आधुनिकता का समावेश हुआ है. इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तकनीक आधारित यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है.

Back to top button