मजीप्रा ठेकेदारों के खाते में 14.66 करोड जमा

विधायक संजय खोडके ने वचन पूर्ण किया

* पिछले सप्ताह हडताल करवाई थी स्थगित
अमरावती/दि.18 – राष्ट्रवादी कांग्रेस के बडे नेता, विधायक संजय खोडके ने जो वचन दिया था, उसे पूर्ण करते हुए आज महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लगभग पूर्ण करवा दिया. ठेकेदारों के खाते में 14 करोड 66 लाख की राशि जमा हो गई है. मजीप्रा ठेकेदारों ने पिछले सप्ताह अचानक आंदोलन शुरु कर दिया था. उनकी हडताल से अमरावती और बडनेरा शहर की जलापूर्ति ठप होने की आशंका पैदा हो गई थी. ऐसे में विधायक खोडके ने पहल कर ठेकेदारों को हडताल स्थगित करने और उनका भुगतान हो जाने का वादा किया था.
विधायक खोडके के प्रयासों से वर्ष 2025-26 के बकाया 15 करोड 31 लाख के भुगतान में से 14 करोड 66 लाख का भुगतान आज मजीप्रा के एसबीआई बैंक खाते में हो गया है. खोडके ने ठेकेदारों को आंदोलन स्थगित करते समय वादा किया था, वह वादा चार दिनों में ही संजय खोडके ने पूर्ण करवा दिया. जिससे ठेकेदारों के संगठन ने विधायक खोडके का आभार व्यक्त किया है.
यहां उल्लेखनीय है कि, अमरावती में मजीप्रा की पाइप लाइन जर्जर हो गई है. दो सप्ताह पहले भी मोर्शी रोड पर पाइप लाइन फूट गई थी. जिसके कारण न केवल लाखो लीटर जल बर्बाद हो गया, बल्कि उस समय अमरावती व बडनेरा का पानी सप्लाय खंडित हो गया था. अपने आंदोलन को साईड में कर मजीप्रा ठेकेदारों ने पाइप लाइन मरम्मत का काम युद्धस्तर पर 30 घंटे में पूर्ण किया था. शहर को प्यासा होने से बचाया था.

Back to top button