दुर्घटना में घायल महिला की मौत

दुपहिया वाहन से गिरकर हुई थी घायल

अमरावती/दि.18 – सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मध्यप्रदेश के खंडवा शहर की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. यह घटना 14 अगस्त को घटित हुई थी. मृतक महिला का नाम उज्वला गोकुल आडे है.
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला उज्वला आडे बचत गट की बैठक के लिए नांदरुन से अमरावती आयी थी. बैठक समाप्त होने के बाद वह शाम 5 बजे अनिता तेलंग के साथ उसकी मोपेड पर सवार होकर नांदरुन लौट रही थी. इस दौरान ऋणमोचन से आसरा मार्ग के दौरान मोपेड दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में उज्वला गंभीर रुप से घायल हो गई थी. भातकुली पुलिस ने दोनों जख्मी महिलाओं को भातकुली के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. जहां उज्वला की हालत गंभीर रहने से उसे अमरावती सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां रविवार 16 अगस्त को सुबह उज्वला की हालत अचानक बिगड गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मृतका के भाई प्रशांत खेडकर (42) की शिकायत पर भातकुली पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button