भारतीय महाविद्यालय में मानव अधिकार दिन पर चर्चासत्र
रासयो पथक व राज्यशास्त्र विभाग का आयोजन

मोर्शी/दि.10– भारतीय विद्या मंदिर अमरावती द्बारा संचालित स्थानीय भारतीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना पथक, राज्यशास्त्र विभाग व सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्व मानवाधिकार दिन के उपलक्ष्य में चर्चासत्र का आयोजन किया गया. चर्चासत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य आर जी बांबोले ने की. सर्वप्रथम डॉ. बाबासाहब आबेडकर की प्रतिमा को प्राचार्य बांबोले ने पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन किया.
कार्यक्रम के दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ. बांबोले ने मानवाधिकार दिन पर मानवाधिकार कानून किस प्रकार अमल में लाया गया और उसकी पार्श्व भूमि को लेकर विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए सदैव जागृत रहने का आवाहन भी किया. कार्यक्रम में वाणिज्य प्रमुख प्रा. दीपक काले ने मानवाधिकार के संदर्भ में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भगवान साबले ने अपने प्रास्ताविक में मानवाधिकार की भूमिका विषद की.
चर्चासत्र में रासेयो स्वयंसेवक कमलेश तंतरपाले, अनिकेत भुयार, श्याम चौधरी, दर्शन चोपडे, पूजा अढाउ इन विद्यार्थियों ने सहभाग लिया और मानव अधिकार दिवस पर अपने विचार प्रगट किए. कार्यक्रम का संचालन समीक्षा इंगोले ने किया व आभार वैष्णवी परसवाडे ने माना. इस समय सांस्कृतिक विभाग प्रमुख डॉ. एलआर टेंभु्रणे, गृह अर्थशास्त्र विभाग प्रमुख प्रा. अश्विनी हुड, प्रा. प्रफुल्ल चव्हाण, प्रा.् भावना राउत, रासेयो सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रा. गोपाल भलावी, प्रफुल्ल वानखडे, शुभम तवर, स्नेहा सरोदे, तृप्ती लांडे तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक शिक्षकेत्तर कर्मचारी व रासेयो स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





