भीषण सडक हादसे में युवक की मौत

वृध्द दंपति गंभीर घायल

  • वरुड शहर में रिलायन्स पेट्रोल पंप के पास की दुर्घटना

शेंदुरजनाघाट/दि.8 – वरुड शहर के बस स्टैंड के पास रिलायन्स पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल चालक का वाहन से नियंत्रण छूट जाने के कारण उसकी पल्सर मोटरसाइकिल सडक किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भीडी. इस सडक दुर्घटना में राम धुर्वे की मौके पर मौत हो गई. जबकी सडक किनारे पैदल जा रहे 75 वर्षीय शेखर परमार व 70 वर्षीय गंगा परमार यह दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार राम धुर्वे देशी महुआ कच्ची शराब की तस्करी कर रहा था. उसके साथ आकाश राउत ऐसे दोनों मोटरसाइकिल पर महुआ शराब ट्युब में भरकर शहापुर की ओर जा रहे थे. यह घटना 6.45 बजे घटी, मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 27/4625 से राम धुर्वे का नियंत्रण छूट गया. मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा आकाश राउत सुरक्षित होने की जानकारी सामने आयी है. सडक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वरुड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. यातायात सुचारु कर गंभीर रुप से घायल वृध्द दंपति को अस्पताल में भर्ती किया गया. ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टर ने राम धुर्वे को मृत घोषित किया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

Back to top button