शिव स्कूल में राम नवमी

बच्चों ने बनाई सजीव झांकी

अमरावती/दि.18– शिव इंग्लिश स्कूूल में रामनवमी का उत्सव मनाया गया. कंवरनगर बापू कॉलोनी स्थित शाला में संस्थाध्यक्ष अनिल तरडेजा के हस्ते भगवान राम की पूजा की गई. मुख्याध्यापिका रोशनी ने प्रभु राम के प्रेरक चरित्र, प्रिय राजा, मर्यादा पुरूषोत्तम होने जैसे गुणों का बखान किया. बच्चे भी राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमानजी की वेशभूषा में बडे उत्साह से आयोजन में सहभागी हुए. सभी ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए. आरती की गई. सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Back to top button