श्री गिरिराजधार्याष्टकम का सुंदर शोभायात्रा से प्रारंभ
उत्साह से सहभागी हुए वैष्णव

* त्रिदिवसीय दिव्य अलौकिक कार्यक्रम
अमरावती/दि. 23-श्री गोवर्धननाथ जी हवेली सत्संग मंडल द्बारा श्री महाप्रभुजी विरचित श्री गिरिराजधार्याष्टकम के त्रिदिवसीय दिव्य अलौकिक कार्यक्रम का मंगल प्रारंभ आज दोपहर सुंदर शोभायात्रा से हुआ. सत्संग मंडल के अध्यक्ष मुकेश भाई श्राफ के निवास से निकाली गई शोभायात्रा बडे ही उत्साह से कार्यस्थल दीपार्चन सभागार पहुंची. वैष्णव भाई बहन बडे ही उत्साह से पारंपरिक परिधानों में सहभागी हुए. बालकृष्णलाल और प.पू. राजू बाबाश्री जी का जयकारा, जयघोष किया.
गोस्वामी दिव्येशकुमार जी महाराज श्री सपरिवार विशेष सजाए गये वाहन में विराजमान रहे. दोपहर 3 बजे ठाकुर जी की छवि को माल्यार्पण कर वचनामृत का प्रारंभ हुआ. आयोजन के तहत रविवार और सोमवार को भी दीपार्चन के रामार्पण सभागार में वचनामृत मध्यान्ह के सत्र में होंगे. संध्या समय 6 बजे भव्य नृत्य और रास गरबा रखा गया है.
मंगलवार 24 दिसंबर को श्री विठ्ठलनाथ जी श्री गुसांइजी परमदयाल का 510 वां प्रागट्य उत्सव होगा. जिसमें सबेरे 8 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी. उपरांत श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक होगा. श्री महाराज जी का केसर स्नान एवं जलेबी उत्सव होगा. दोपहर 4 बजे गोस्वामी श्री दिव्येश कुमार महराज श्री के सानिध्य में हवेली से शोभायात्रा निकाली जायेगी. शहर के प्रमुख मार्ग से शोभायात्रा पुन: हवेली पहुंचेगी एवं श्री ठाकुर जी के सम्मुख नंद महोत्सव होगा.
अपूर्ण





