हिंदी भाषियों का सावन सोमवार प्रारंभ
पहले सोमवार को निकली कावड यात्रा
* शिवलिंग पर चढाई गई लाखोडी
अमरावती /दि.22- सावन माह में सृष्टि के पालनहार बनकर भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले भगवान शिव की आराधना का पर्व सावन माह प्रारंभ हो चुका है. हिंदी भाषियों के पहले सावन सोमवार निमित्त शिवालयों में भक्ति, उल्लास, उत्साह, श्रध्दा का सैलाब उमडता दिखाई दिया. शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों की लंबी-लबी कतारे लगी रही. कोई जलाभिषेक तो कोई दर्शन मात्र के लिए ललायित नजर आया. शिवभक्तों के लिए यह दिन किसी बडे उत्साह से कम नहीं रहा. कोई कावड यात्रा में शामिल होकर भोलेबाबा का रूद्राभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास कर रहा था. सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव स्वरूप शिवलिंग पर चावल की लाखोडी अर्पित की गई.
हिंदी भाषियों के सावन माह के पहले सावन सोमवार को हर तरफ शिवभक्ति की बयार बह रही थी. ऐसे शुभ और भक्तिमय दिन पर सर्वत्र उनके स्तुति सुमनों की आवाज सुनाई दे रही थी. सावन सोमवार को तडके 4 बजे से भक्तों के शिवालयों की ओर कदम खिंचे चले जा रहे थे. शिवाजी के प्रिय भजन और जयघोष करते हुए भक्तों ने महादेव का उत्साह के साथ आकर्षक रूप में श्रृंगार किया. बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि शिव प्रिय चीजें भक्तिभाव से अर्पित की गई. उसी प्रकार ‘हर हर शंभो शिव महादेवा… जय शिव ओंकार और हर हर महादेव अर्धांगी धारा…’ जैसी आरतियों के स्वर शिवालयों में गूंज रहे थे. अपने माथे पर त्रिपुंड सजाने में महिलाएं और युवतियां भी पीछे नही रही. प्रताप चौक के संक्रेश्वर महादेव का युवा भक्तों ने गत देर रात श्रृंगार किया तो गडगडेश्वर में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रूद्राभिषेक कर फूलों, पंखुडियों, पत्तियों से उन्हें सजाया. चांदूर रेलवे मार्ग पर स्थित बेडोना के तपोनेश्वर शिवलिंग की पूजा आराधना के लिए भी शहर व आसपास से भक्त शिवालय पहुंचे थे. यहां भी भक्तों ने दूध और जल का अभिषेक किया. शहर और जिले के अन्य शिवालयों में भी सावन सोमवार पर खास पूजा- अर्चना की गई. भाजी बाजार के सोमेश्वर मंदिर से लेकर भूतेश्वर चौक के भूतेश्वर महादेव, चांदूर रेलवे रोड के पातालेश्वर गुप्तेश्वर, मोर्शी रोड के संगमेश्वर सहित छोटे-बडे शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड रही. उसी प्रकार महिलाओं ने चाव से लाखोडी अर्पित कर भगवान शिव से अपनी मनोकामना व्यक्त की.
बॉक्स
* कंवर नगर में विक्रम का श्रृंगार
स्थानीय कंवर नगर स्थित शिव मंदिर में शिव मंदिर मंडल, शिव मंदिर सेवा मंडल, शिव महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सावन माह निमित्त विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत सावन माह के पहले सोमवार को सुबह 8 बजे भोलेबाबा का श्रृंगार किया गया. पंडित निखिल देव द्वारा श्रृंगार की विधि पूर्ण की गई. सुबह 8.30 बजे आरती की गई. रात 7.30 बजे आरती के साथ भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया. हिंदी भाषियों के पहले सावन सोमवार को विक्रम स्वरूप का श्रृंगार किया गया था. पूजा विधि पंडित सुरेंद्र मिश्रा द्बारा संपन्न की गई. इस अवसर पर कलमा जांबानी, रेखा भूतडा, खुशी छाबडा, शितल भूतडा, मुस्कान आहूजा, जिया सेवानी, निकू हेमराजानी, लक्ष्मी खत्री, भावना झांबानी, माया हरवाणी, भाविका भूतडा, हर्षा आडवानी, मनीष झांबानी, योगेश शादी, मनोहर झांबानी, आशीष बतरा, सनी मुलचंदानी, राजेश बजाज, विनोद कुकरेजा, गिरीश हरवाणी, मयूर मंधान, अवि बतरा ,कपिल मुलचंदानी, विक्की शादी समेत अन्य भक्त उपस्थित थे.
बॉक्स
* माहेश्वरी महिला मंडल ने चढाए सवा लाख बेलपत्र
स्थानीय धनराज लेन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी महिला मंडल द्बारा हिेंदी भाषियों के दूसरे श्रावण सोमवार को विधि विधान से शिवलिंग स्वरूप की पूजा- अर्चना की गई. इस अवसर पर उपस्थित सखियों ने सवा लाख बेलपत्र चढाकर शिवनाम का अखंड जाप किया. साथ ही एकादशी के भजन प्रस्तूत किए. ‘ये भोला शंकरा आवड तुला बेलाची…’ जैसे भजन गाते हुए उन्हें रिझाने का प्रयास किया. कार्यक्रम की आरती के साथ समापन हुआ. सभी ने प्रसादी का आनंद लिया. इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा माधवी करवा, सचिव कविता मोहता, कोषाध्यक्ष सोनाली राठी, उर्मिला कलंत्री, रानी करवा, उषा राठी, किरण मुंधडा, अर्चना बजाज, गायत्री सोमाणी, कोमल सोनी, सरोज चांडक, उषा मंत्री , लता मंत्री, हेमा राठी, गायत्री डागा, अरूणा भट्टड, सुशीला चांडक, शोभा चांडक, मधू चांडक, रेखा हेडा, रेखा भूतडा, शोभा राठी, शीतल जाजू, प्रतिभा मुंधडा समेत अनेक सखियां उपस्थित थी.
——-





