अमरावती में 10 लोगों को किडनी का इंतजार

आज विश्व अवयव दान दिवस

* एक दाता बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी
अमरावती /दि.14 – बदलती जीवनशैली, दवाओं के कथित साइड इफेक्ट और मधुमेह तथा हाई ब्लडप्रेशर के कारण शरीर के विभिन्न अंगों पर दुष्प्रभाव होता है. उसी प्रकार पेयजल की घटकों की मात्रा कम-ज्यादा होने से भी किडनी और लीवर के रोग बढते हैैं. ऐसे में गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता अधिक मात्रा में होने की जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने लोगों से अवयव दान के लिए आगे आने का आवाहन किया है. विश्व अवयव दान दिवस के अवसर पर लोगों से इस संदर्भ में संकल्प करने और उसे प्रत्यक्ष करने का आवाहन किया जा रहा है. शासन के स्वास्थ्य विभाग ने पिछला पूरा सप्ताह विविध उपक्रम लेकर अवयव दान हेतु जनजागृति का प्रयास किया.
* अमरावती में बढ रहे मरीज
सुपर स्पेशालिटी अस्पताल के चिकित्सकों और टेक्नीशियन ने बताया कि, मूत्रपिंड विकार के मरीजों की संख्या सतत बढती प्रतीत हो रही है. यहां 75 मूत्रपिंड प्रत्यारोपण हो चुके हैं. कल 76 वां प्रत्यारोपण होने जा रहा है. अस्पताल की डॉ. सोनाली ने बताया कि, अमरावती में अभी भी 10 लोगों को किडनी का इंतजार है. उनके लिए करीबी रिश्तेदार प्रयासरत है. डॉक्युमेंटेशन पूर्ण किया जा रहा है. पश्चात सुपर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन करता है. सुपर में अमरावती जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी मरीज आ रहे हैं. अकोला जिले के कई रुग्णों की किडनी ट्रांसप्लांट कर उन्हें नई जिंदगी दी गई है.

Back to top button