31 अगस्त तक संपत्ति कर की बकाया पेनल्टी पर शत-प्रतिशत छूट

अमरावती मनपा का संपत्ति धारकों से विशेष छूट का लाभ लेने का आह्वान

अमरावती /दि.29– अमरावती मनपा की ओर से संपत्ति कर की बकाया राशि पर लगने वाली पेनल्टी में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है. यह विशेष छूट 31 अगस्त तक लागू रहेगी. मनपा प्रशासन ने शहर के संपत्ति धारकों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी बकाया संपत्ति कर राशि जमा करने का आह्वान किया है.
इस योजना के तहत बकाया संपत्ति कर की मूल राशि जमा करने पर पेनल्टी की पूरी रकम माफ की जाएगी. इससे लंबे समय से संपत्ति कर की बकाया राशि रखने वाले करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी. मनपा प्रशासन ने संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे बिना देरी किए अपनी बकाया संपत्ति कर राशि का भुगतान करें और 31 अगस्त तक 100 प्रतिशत पेनल्टी माफी का लाभ उठाएं. अधिक से अधिक नागरिक इस विशेष छूट का लाभ लेकर समय पर संपत्ति कर जमा करें और महानगरपालिका के कार्यों में सहयोग करें.

Back to top button