अमरावती के 14 विद्यार्थी बने सीए

77 विद्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल

अमरावती/दि.19- देश की कठिनतम मानी जाती परीक्षाओं में से एक रहनेवाली चार्टर्ड अकाउंटंट परीक्षा के परिणाम घोषित हो गये है. जिसे अमरावती के 14 छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होते हुए क्वालीफाय कर लिया है. खास बात यह थी कि अमरावती से चार्टर्ड अकाउंटंट परीक्षा में 77 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. जिसमें से केवल 14 छात्र-छात्राएं ही इस परीक्षा में सफल हो पाए.
अमरावती से सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाले छात्र-छात्राओं में समृध्दि राजेश मूंधडा, प्रथमेश अलकरी, खुश कमलेश केडिया, कोमल अशोक केने, हर्षा सचिन मुंधडा, रितेश वानखडे, संजना मेघवानी, पार्थ देशमुख, मधुरा नावंदर, वैभव देशमुख, अबोली बेलोरकर, हर्ष मित्तल, मेघा जैसवानी व यश तिवारी का समावेश है. इन सभी सफल छात्र- छात्राओं का उनके मार्गदर्शक चार्टर्ड अकाउंटंट्स व गुरूजनों सहित अमरावती सीए ब्रांच के पदाधिकारियों व सदस्यों द्बारा अभिनंदन किया गया है.

Back to top button