प्रगति पैनल के 17 प्रत्याशी घोषित

पांच स्थानों के साथ विजय की शुरुआत

अमरावती/दि.30- डॉ. पंजाबराव देशमुख अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक के आगामी माह होने जा रहे संचालक चुनाव के लिए शिव परिवार के प्रगति पैनल ने अपने 17 उम्मीदवार घोषित कर दिए. उसके अक्षय दिलीप इंगोले ओबीसी प्रवर्ग से निर्विरोध संचालक चुन लिए गए हैं. ऐसे ही प्रतिस्पर्धी पैनल को 5 जगहों पर उम्मीदवार नहीं मिलने से प्रगति पैनल के 5 उम्मीदवार विजयी होने के मार्ग पर हैं.
प्रगति पैनल ने सर्वसाधारण प्रवर्ग 25 किमी. अंदर निर्वाचन क्षेत्र से नरेश पाटील, राजेंद्र महल्ले, प्रशांत डवरे, ओंकारराव बंड, सुरेंद्र गावंडे, अभय ढोबले, सुंगध बंड, बालकृष्ण अढाउ और 25 किमी. बाहर के निर्वाचन क्षेत्र से राजेश उर्फ अमोल बारब्दे, अनिल भारसाकले, भैयासाहब मेटकर, दिलीप देशमुख, अनुसूचित जाति प्रवर्ग से यशपाल वरठे, एंटी प्रवर्ग से जयवंत वडते, महिला प्रवर्ग से पूनम चौधरी तथा डॉ. अंजली ठाकरे को उम्मीदवार बनाया हैं. प्रगति पैनल के सभी दमदार उम्मीदवारों को भारी वोटो से विजयी करने का आवाहन शिव परिवार ने किया हैं.

Back to top button