पवित्र पोर्टल से चयनित 18 विद्यार्थियों का सम्मान
टीचर्स डे पर शासकीय विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था में हुआ कार्यक्रम

अमरावती/दि.9- शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था, अमरावती में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. इस अवसर पर संस्था के गणित विभाग के पवित्र पोर्टल के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चयनित 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
सम्मानित विद्यार्थियों में विपुल जाधव (जिप चंद्रपुर), शुभम खोड़े (जिप यवतमाल), नौशाद (नागपुर महानगरपालिका), सोनाली हिवराले (कोल्हापुर), प्रिया निकम (जिप पालघर), आशीष जावरकर (आम आदिवासी), कल्याणी कडू (जिप पालघर), केतन मावस्कर (आम आदिवासी), हरेकलाल जांभेकर (आम आदिवासी), साक्षी राउत (जिप अमरावती), मनस्वी बढ़े (जिप नासिक), हर्षदा कडू (जिप वर्धा), उमेश राठौड़ (जिप यवतमाल), निशा केवटे (जिप पालघर), प्रफुल मोहोकर (जिप नासिक), भाग्यश्री दुधे (जिप वर्धा), वैभव ठाकरे (जिप नासिक) और अक्षय ठाकरे (नगर परिषद काटोल) शामिल रहे.
कार्यक्रम के मार्गदर्शक इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिजीत मेंढे ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए उचित नियोजन, नियमित अध्ययन, निरंतरता और आत्मविश्वास आवश्यक है. अंग्रेजी विभाग के अकादमिक समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. दुर्गेश बोरसे ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक कौशल पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर बीएससी पार्ट-2 की छात्रा ऐश्वर्या धायगुडे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भाषण दिया. एमएससी पार्ट-1 की छात्रा बरखा मोहोड ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सुमेध थुल ने विद्यार्थियों को इंडक्शन प्रोग्राम, कॉलेज जीवन में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों तथा भविष्य के करियर के लिए सही मार्गदर्शन के महत्व की जानकारी दी. प्रोफेसर डॉ. रामकृष्ण धायगुडे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन नियोजन, नियमित अभ्यास और निरंतर प्रयासों को सफलता की कुंजी बताया.
कार्यक्रम का समन्वय मैथमेटिकल सोसाइटी की अध्यक्ष अनम फातिमा और क्लास रिप्रेजेंटेटिव नैरिन अंबर ने किया. अंत में गायत्री सनप ने गणमान्य व्यक्तियों, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. संस्था के निदेशक डॉ. केशव तुपे ने पवित्र पोर्टल के माध्यम से चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता का यह सिलसिला आगे भी जारी रखने का आह्वान किया. शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया. चयनित विद्यार्थियों की सफलता को संस्था के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया गया.





