पिंपलखुटा में 4 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू

वन विभाग की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा गया

मोर्शी /दि.29– 28 जून को पिंपल खुंटा गांव में संकेत गायकी के खेत में करीब 4 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही एमएच-27 स्नेक रेस्क्यू टीम, मोर्शी के संचालक हर्षल गलपट अपनी टीम के सदस्यों अभिषेक खडसे, अनिकेत खडसे, वेदांत फंदे और सुमित शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे.
रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. इसके बाद वन विभाग के अधिकारी निखिल गुले की उपस्थिति में अजगर को उसके प्राकृतिक और सुरक्षित आवास में छोड़ दिया गया. रेस्क्यू टीम ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में यदि किसी के घर या आसपास सांप दिखाई दे, तो उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें. तुरंत एमएच-27 स्नेक रेस्क्यू, मोर्शी से संपर्क करें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके.

Back to top button