शिवाजी एग्री कॉलेज में 40 ने किया रक्तदान ‘’

कृषि मित्र परिवार गणेश मंडल का आयोजन

अमरावती /दि.22- श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय में गणेशोत्सव उपलक्ष्य कृषि मित्र परिवार ने रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया. इस समय डॉ. सुधीर भोंगाडे, प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे् अध्यक्षता डॉ. समीर लांडे ने की. डॉ. अविनाश डेकाले, वंदना चौधरी, अतुल सावेड, अमोल कुचे, परशुराम पवार, रूपेश जाधव की उपस्थिति रही. 40 विद्यार्थियों ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान किया.
डॉ. नंदकिशोर खंडारे, मनोज नेवारे, डॉ. विक्रांत गौतम, डॉ. योगेश सावले, एनएसएस अधिकारी डॉ. दीपक पाडेकर का मरर्गदर्शन और सहकार्य प्राप्त हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने उमेश भुसारी, मोहित दाल, ओम गायकवाड, निखिल सावरकर, वैभव शिंदे, प्रणव थेरे, अनुराग ठाकरे, साईराम चव्हाण, प्रणव उचित, मृणाल गेडाम, श्रेया कदम, वैष्णवी कदम, प्रेरणा पातोंड, संजीवनी सोयम और अन्य का योगदान रहा. गणेेशोत्सव को उक्त उपक्रम के माध्यम से सामाजिक सेवा का अर्थपूर्ण आयाम दिया गया.

Back to top button